खेल

दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का एलान

Posted on

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है. शिखर धवन, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है. रोहित शर्मा अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं. शुभमन गिल को भी टीम में शामिल किया गया है. हर्निया की सर्जरी से उबर चुके तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है, वहीं कंधे की चोट से उबर चुके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हो गई है. श्रृंखला का पहला मैच गुरुवार को धर्मशाला में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान रविवार को किया. शिखर धवन, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे. इन तीनों अनुभवी खिलाड़ियों को फिट होने के बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया हैं. भारत की कप्तानी विराट कोहली संभालेंगे. चोट के कारण न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा अभी तक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं. हार्दिक पांड्या ने चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी की है और डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में उन्होंने विस्फोटक पारियां खेली हैं. हर्निया की सर्जरी से उबर चुके तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ तीन एकदिवसीय मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में वापसी की तो वहीं, कंधे की चोट से उबर चुके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हो गई है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO