खेल

राणा सोढी ने अकाली-भाजपा सरकार के समय में खेल किटों के वितरण में अनियमितताओं की 30 दिनों में तथ्य जांच रिपोर्ट मांगी

Posted on

खेल मंत्री ने विधानसभा में बताया कि 30 करोड़ रुपए मूल्य के खेल सामान के वितरण में ख़ामियों सम्बन्धी बहुत सी शिकायतें मिली
चंडीगढ़ – पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज विधानसभा में बताया कि राज्य में खेल किटों और जिम के सामान के वितरण में $खमियों के तथ्यों की जांच करवाई जायेगी। उन्होंने 30 करोड़ रुपए मूल्य के खऱीदे खेल सामान के मामले में तथ्यों की जांच की जि़म्मेदारी खेल विभाग को सौंपने का ऐलान करते हुए कहा कि यह जाँच 30 दिनों के अंदर-अंदर मुकम्मल की जाये।बजट सत्र के पाँचवे दिन सदन में राणा सोढी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में खेल किटों और जिम के सामान के वितरण में ख़्ाामियों सम्बन्धी कई मामले सामने आए हैं जिस कारण खेल सामान के वितरण की जांच करवानी ज़रूरी हो जाती है। विधायक श्री पवन कुमार टीनू के सवाल कि सरकार द्वारा अभी तक खिलाडिय़ों को खेल किटें क्यों नहीं बाँटी गई, के जवाब में राणा सोढी ने कहा कि सरकार की ऐसी कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के दौरान जो खेल किटें और जिम का सामान बाँटा गया है, उस सम्बन्धी बहुत सी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि यह खेल किटें और जिम का सामान किस-किस क्लब को दिया गया और किस आधार पर दिया गया, इस सम्बन्धी कोई रिकॉर्ड नहीं है और मामले की गंभीरता और 30 करोड़ रुपए की बड़ी राशि से हुई खऱीद के सम्मुख इसकी जांच करवानी ज़रूरी है।इससे पहले विधायक द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान खिलाडिय़ों को दी गई सुविधाओं और खेल विंगों में शामिल किये गए खिलाडिय़ों की संख्या संबंधी सवाल पूछा गया जिसका जवाब देते हुए खेल मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019-20 सैशन के दौरान खेल विंगों में कुल 4140 खिलाडिय़ों को जुलाई, 2019 और इसके बाद दाखि़ल किया गया। उन्होंने बताया कि विंगों में शामिल रैज़ीडैंशियल खिलाडिय़ों को 200 रुपए और डे-स्कॉलर खिलाडिय़ों को 100 रुपए प्रति खिलाड़ी प्रति दिन की दर से ख़ुराक/रिफ्रैशमैंट, प्रशिक्षण और खिलाडिय़ों के विभिन्न खेलों से सम्बन्धी सामान मुहैया करवाया जाता है।खेल मंत्री ने बताया कि रैंज़ीडैंसियल खिलाडिय़ों को रहने, खाने-पीने, डॉक्टरी सहायता और पढऩे-लिखने की मुफ़्त सुविधा भी मुहैया करवाई जाती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पढ़ाई में कमज़ोर खिलाडिय़ों के लिए ट्यूशन का ख़ास प्रबंध भी किया जाता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO