संसार
अल्जीरिया में कोरोना का पहला मामला सामने आया
अल्जीरिया में कोरोना का पहला मामला आया सामने, इटली के नागरिक के संक्रमित होने की पुष्टि कोराना वायरस अब अल्जीरिया में दस्तक दे चुका है। अल्जीरिया के स्टेट टेलीविज़न ने अल्जीरिया के दौरे पर आए एक इटली के नागरिक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है। स्टेट टेलीविजन ने इटली के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से कहा कि संक्रमित व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है। यूरोप में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित इटली में अब तक लगभग 11 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। साथ ही लगभग 320 लोगों के इस चपेट में आने की सम्भावना है ।