भारत
पीएम मोदी ने की दिल्ली की स्थिति की समीक्षा
दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बल की कुल 60 कंपनियां तैनात, प्रधानमंत्री ने स्थिति की समीक्षा करते हुए शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए अपील की.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को उत्तर पूर्व दिल्ली की स्थिति पर नजर बनाये रखने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों में स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि- दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जो हालात है उस पर विस्तृत समीक्षा की। पुलिस और अन्य एजेंसियों शांति बहाली सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने भी बीते 24 घंटों में तीन बैठकें कर स्थिति की जानकारी ली है और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए।