भारत

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक में अहम फैसले

Posted on

राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास को अध्यक्ष बनाने का फैसला. चंपत राय होंगे महासचिव, नृपेंद्र मिश्रा होंगे राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष.केंद्र सरकार द्वारा गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास को ट्रस्‍ट का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि विश्व हिंदू परिषद् के चंपत राय ट्रस्‍ट के महामंत्री होंगे। इससे पहले दोनों को सदस्य मनोनीत किया गया. नृपेंद्र मिश्र निर्माण समिति के चेयरमैन और गोविंद देवगिरि को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंदिर निर्माण समिति इस बैठक में अपनी रिपोर्ट रखेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट की अयोध्या बैठक में मंदिर निर्माण की तारीख तय की जाएगी।भवन निर्माण समिति सभी प्रशासनिक और अन्य कार्यों के लिए विशेषज्ञों के साथ मिलकर निर्णय करेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO