जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के त्राल में तीन आतंकी ढेर

Posted on

जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान किया तीन आतंकियों को ढेर. तीनों आतंकियों की हुई पहचान.जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। त्राल इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात पुलवामा जिले के त्राल इलाके में 42 RR, सीआरपीएफ़ की 180वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें तीनों आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से एक AK-47, एक AK-56, एक पिस्तौल और दो हथगोले बरामद किए गए हैं। मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO