संसार

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव में अशरफ गनी की जीत

Posted on

अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। चुनाव में राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी को विजेता घोषित किया गया है। चुनावी नतीजे की घोषणा ऐसे वक्त में हुई है जब तालिबान से शांति समझौते की कोशिश चल रही है।अफ़ग़ानिस्तान के इंडिपेंडेंट इलेक्शन कमिशन ने कहा है कि अशरफ़ ग़नी को 50.64% मत मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला को 39.52% वोट मिले। अफ़ग़ानिस्तान में पिछले साल 28 सितंबर को मतदान हुए थे। साल 2001 में अमरीकी बलों ने तालिबान को सत्ता से उखाड़ फेंका था। उसके बाद यह चौथी बार चुनाव कराए गए थे। हांलाकि मतदान में भारी धांधली के आरोप लगे थे। वहीं, अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने देश में ताजा राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को मानने से इंकार कर दिया है और उन्होंने खद को ही विजेता घोषित कर दिया है। इस घटना के बाद तालिबान के साथ शांतिवार्ता खतरे में पड़ गई है। काबुल में अपने समर्थकों से बातचीत करते हुए अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों को अवैध करार दिया और इसे लोकतंत्र के खिलाफ विद्रोह बताया। उन्होंने कहा कि वह अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार का गठन करेंगे। इसके अलावा तालिबान ने भी अशरफ गनी की जीत को खारिज कर दिया है और अमेरिका की शांति योजना पर सवाल खड़े किए हैं। इस योजना में हिंसा में कमी करने और स्थाई समझौते पर अमेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी तक हस्ताक्षर करने का आह्वान किया है। इस समझौते से अमेरिकी सेनाओं की वापसी का रास्ता साफ हो जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO