खेल

सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन के 87 किलो भारवर्ग में जीता स्वर्ण

Posted on

दिल्ली में आज से शुरु हुई एशियन चैम्पियनशिप में ग्रीको रोमन के 87 किलो भारवर्ग में भारत के सुनील कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।फाइनल मुकाबले में उनका सामना किर्गिस्तान के अज़त सालिदिनोव के साथ था। मैच में शुरुआत से ही सुनील कुमार ने आक्रामक रुख अपनाया और इसका फायदा भी उन्हें मिला। शुरुआती बढत को सुनील आखिर तक एक एक अंक अर्जित कर बढाते रहे और 5-0 से स्वर्ण पर कब्ज़ा जमाया।इससे पहले एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत ने पहला पदक ग्रीको रोमन के 55 किलो भारवर्ग में जीता। भारत के अर्जुन हालाकुर्की ने कांस्य पदक अपने नाम करने में सफलता पाई। कांस्य पदक के मुकाबले में अर्जुन ने कोरिया के वॉन डॉंगयोक को 7-4 से मात दी। वहीं ग्रीको रोमन के 130 किलो भारवर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में भारत के मेहर सिंह को कज़ाकिस्तान के रोमन किम से हार का सामना करना पडा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO