पंजाब

गुजरात में होने वाली 13वीं अंतराष्ट्रीय कान्फ्ऱेंस ऑफ प्रॉप्रटीज़’ में वन मंत्री धर्मसोत करेंगे शिरक्त

Posted on

देश में आने वाले प्रवासी जीवों की प्रजातियों सम्बन्धी होगा विचार-विमर्श
चंडीगढ़ – वन्य जीव जंतुओं की प्रवासी प्रजातियों की देश-विदेशों में आमद और देखभाल और उनके रहने के लिए उचित स्थानों पर किये जाने वाले प्रबंधों सम्बन्धी गुजरात के गांधी नगर में 15 से 22 फरवरी तक होने वाली अंतर-राष्ट्रीय कंनवैशन, 13वीं कान्फ्ऱेंस ऑफ प्रॉप्रटीज़ (सी.ओ.पी.) में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत शिरक्त करेंगे।इस कान्फ्ऱेंस में सम्मिलन करने के लिए चण्डीगढ़ एयरपोर्ट से रवाना होने के मौके पर स. धर्मसोत ने बताया कि इस कान्फ्ऱेंस में 194 देशों की सरकारें और इस क्षेत्र में काम कर रही समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मिलन करके वन्य जीव जंतुओं की प्रवासी प्रजातियों सम्बन्धी अपने-अपने विचार पेश किये जाएंगे।वन मंत्री ने बताया कि हमारे देश में हर साल विभिन्न समयों पर हजारों किलोमीटर का सफऱ तय करके अलग-अलग प्रजातियों के प्रवासी जीव जंतु आते हैं। इस कान्फ्ऱेंस में जीव जंतु और पक्षियों को आने वाली मुश्किलों और ज़रूरतों सम्बन्धी विभिन्न पहलूओं पर विचार किया जाएंगा। इस कान्फ्ऱेंस में भाग लेने के लिए वन विभाग के फील्ड डायरैक्टर श्री एम. सौदागर, वनपाल वन्य जीव श्री मुनीश कुमार के अलावा विभाग के सीनियर अधिकारी भी जाएंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO