संसार

फिलीपींस ने खत्म किया यूएस के साथ रक्षा समझौता

Posted on

मनीला – फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने मंगलवार को अमेरिका के साथ दो दशक पुराने रक्षा समझौते विजिटिंग फोर्सेज एग्रीमेंट को खत्म करने की घोषणा की है। इस फैसले को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते चीन के प्रभुत्व से निपटने की अमेरिकी कोशिशों के लिए झटका माना जा रहा है।
समझौते की आड़ में अमेरिका करता है जासूसी: राष्ट्रपति दुतेर्ते:-राष्ट्रपति दुतेर्ते के प्रवक्ता सल्वाडोर पैनलो ने कहा, हमारी संप्रभुता पर हमला और न्यायिक प्रणाली का अपमान करने की एवज में हमने समझौता खत्म करने का निर्णय लिया है। इसके बाद फिलीपींस अन्य देशों के साथ रिश्ते स्थापित करने में अधिक स्वतंत्र रूप से काम कर सकेगा। हम अमेरिका द्वारा समझौते पर पुनर्विचार की किसी भी पहल का ना तो जवाब देंगे और ना ही राष्ट्रपति दुतेर्ते अमेरिका जाने के किसी भी आमंत्रण को स्वीकार करेंगे। राष्ट्रपति आरोप लगाते रहे हैं कि समझौते की आड़ में अमेरिका उनके यहां जासूसी करा रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO