संसार

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 909

Posted on

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या हुई 909, भारत सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट पर। केरल में पहले तीन पाए गए पाज़िटिव मामलों के बाद कोई और नया मामला नहीं आया सामने। चीन में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या 909 हो गई है, जबकि एक मौत चीन के बाहर हुई है। कल चीन में 3073 नए मामले सामने आये जिसके बाद चीन में अब तक 40 हजार 235 कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अब तक 3283 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है। इस खतरनाक बीमारी के 23589 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं।चीन के साथ ही कोरोना वायरस के 320 मामले विदेशों में भी सामने आये हैं। कोरोनावायरस के चलते हालात अब बेहद गंभीर हो चले है, क्योंकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या सार्स वायरस का शिकार होने वाले लोगों की संख्या का आंकड़ा भी पार कर चुकी है।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि रोज़ पाए जाने वाले जाने वाले मामलों की संख्या फिलहाल स्थिर है, लेकिन इस मामले में किसी भी नतीते पर पहुंचना अभी जल्दबाज़ी होगी। इस बीच अमरीका ने नोवेल कोरोनावायरस के तेज प्रसार को रोकने के लिए चीन तथा अन्‍य प्रभावित देशों को दस करोड डॉलर देने की पेशकश की है। कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की बढ़ती तादाद के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम को चीन भेजा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO