जीवन शैली

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा चंडीगढ़ – लांडरां – चुन्नी – सरहिन्द सडक़ (एस एच 12 ए) पर लांडरां जंक्शन के नवीनीकरण के काम की शुरूआत

Posted on

25.33 करोड़ रुपए की आएगी लागत जाम से लोगों को मिलेगी राहत
चंडीगढ़ – पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज 25.33 करोड़ रुपए की लागत से चंडीगढ़ – लांडरां – चुन्नी – सरहिन्द सडक़ (एस एच 12 ए) पर लांडरां जंक्शन के नवीनीकरण के काम की शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला भी उपस्थित थे। स. सिद्धू ने इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहले लांडरां रोड पर 45 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक लगवा कर लोगों को राहत दी गई और अब इस नवीनीकरण के काम से पंजाब के विभिन्न जि़लों से चंडीगढ़ आने वाले लोगों को सुविधा होगी और यहाँ लगते जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से लोग जम्मू कश्मीर और हिमाचल तक जाते हैं, जो जाम के कारण परेशान होते थे।इस मौके पर अन्यों के अलावा हलका बस्सी पठाना से विधायक स. गुरप्रीत सिंह जी पी, स. बलबीर सिंह सिद्धू के राजनैतिक सचिव श्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ, एस डी एम मोहाली श्री जगदीप सहगल, जि़ला परिषद् चेयरपर्सन जसविन्दर कौर दुराली, ब्लॉक समिति खरड़ की चेयरपर्सन रणबीर कौर बड़ी, वाईस चेयरमैन मनजीत सिंह तंगौरी गाँव लांडरां के सरपंच हरचरन सिंह गिल, जि़ला परिषद् मैंबर ठेकेदार मोहन सिंह बठलाना, जोरा सिंह सरपंच मनौली, अवतार सिंह तारी सरपंच भागोमाजरा, मंगा सिंह सरपंच मौजपुर, चौधरी भगत राम सरपंच सनेटा, गुरमुख सिंह सरपंच न्यू लांडरां आदि भी मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO