खेल

न्यूजीलैंड ने वनडे मैच में भारत को हराया

Posted on

हैमिल्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के बावजुद भारत को मिली हार, भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने इस मैच से किया वनडे में डेब्यू। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के मैदान पर खेला गया पहला एकदिवसीय मैच न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत लिया है। इस तरह तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढत बना ली है। भारत द्वारा जीत के लिए रखे गये 348 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरूआत की। उनके दोनों सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट की साझेदारी के रूप में 85 रन जोड़े । इस बीच मार्टिन गप्टिल 32 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर केदार जाधव द्वारा कैच आउट हो गये। टॉम ब्लनंडेल केवल 9 रन का ही योगदान देने में कामयाब रहे।इसके बाद हेनरी निकल्स 78 रन की बेहतरीन पारी खेलकर रन आउट हो गये । उन्हें विराट कोहली ने आउट किया। लेकिन इसके बाद टॉम लेथन और रॉस टेलर ने पारी को संभाला और मैदान के चारों तरफ बेहदरीन शॉट्ल लगाकर न्यूजीलैंड को जीत के दरवाजे पर पहुंचा दिया। टॉम लेथम 69 रन बनाकर आउट हुए वे लंबे शॉट्स खेलने की कोशिस में कुलदीप यादव की गैंद प र मोहम्मद शमी के हाथों बाउंड्री के पास कैच आउट हो गये। इस बीच रॉस टेलर ने अपना शतक पूरा किया वे 10 रन बनाकर नाबाद रहे।इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। भारत की ओर से वनडे में डेब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। पृथ्वी शॉ 20 वहीं मयंक अग्रवाल 32 रन बनाकर आउट हो गए।हालांकि इसके बाद कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने संभलकर बल्लेबाज़ी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े। विराट कोहली 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल के बीच भी शतकीय साझेदारी देखने को मिली। श्रेयस अय्यर ने शतक पूरा करने में कामयाबी पाई और वे 103 रन बनाकर आउट हुए। लोकेश राहुल ने 64 गेंद में 88 रन की तेज़ तर्रार नाबाद पारी खेली।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO