भारत

पीएम मोदी आज लखनऊ में डिफेंस एक्सपो 2020 का करेंगे उद्घाटन

Posted on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डिफेंस एक्सपो 2020 का उद्धाटनकरेंगे। 5-9 फरवरी के बीच होने वाले इस द्विवार्षिक आयोजन में भारत और दुनियाभर की 1000 से अधिक कंपनिया शामिल होंगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्‍तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी 2020 का उद्घाटन करेंगे। हर दूसरे वर्ष होने वाली रक्षा प्रदर्शनी का यह 11वां संस्‍करण होगा। 70 से अधिक देश इसमें हिस्‍सा लेंगे। ये प्रदर्शनी सबसे बड़ी अंतर्राष्‍ट्रीय रक्षा प्रदशर्नियों के अनुरूप होगी। 5-9 फरवरी, के बीच होने वाले इस एक्सपो में 1000 राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय कंपनियां अपना सामान प्रदर्शित करेंगी।बुधवार को लखनऊ में जब डेफएक्‍सपो 2020 का उदघाटन होगा तो इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए मौजूद होंगे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी । हर दो साल पर होने वाले देश के इस डिफेंस एक्सपो का ये 11 वां संस्करण है और ये अब तक का सबसे बड़ा डेफएक्‍सपो है। 5-9 फरवरी, के बीच होने वाले इस एक्सपो में 1000 राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय कंपनियां अपना सामान प्रदर्शित करेंगी । इंडिया पेविलियन’ में विशेष रूप से लघु और मध्‍यम उद्यम , सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमके साथ ही नवोन्‍मेषी इकोसिस्‍टम सहित सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच मजबूत भागीदारी को दर्शाया जाएगा, जो आगे बढ़ने का संकेत है। डेफएक्‍सपो 2020 में 70 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं जिसमें अमेरिका , फ्रांस , जर्मनी , रुस जैसे देश शामिल हैं ।प्रदर्शनी में भारत की ओर से अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ की ओर से स्वदेशी सैन्य प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया जाएगा । डीआरडीओ सभी प्रौद्योगिकी समूहों के 500 से अधिक उत्पादों को प्रदर्शित करेगा। वहीं अमेरिकी रक्षा कम्पनी बोईंग की बड़ी भागीदारी होगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO