व्यापार

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज

Posted on

भारतीय रिजर्व बैंक की आज से मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरु होगी। ऐसी संभावना है कि केंद्रीय बैंक धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये नीतिगत दर में एक बार और कटौती कर सकता है।भारतीय रिजर्व बैंक की आज से मुंबई में मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरु होगी। रिजर्व बैंक चालू वित्त वर्ष की अंतिम मौद्रिक नीति समीक्षा 6 फरवरी को पेश करेगा। पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने नीतिगत दर को यथावत 5.15 प्रतिशत पर बरकरार रखा था. रेपो दर वह दर है जिसपर केंद्रीय बैंक अपने बैंकों को कर्ज देता है।अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए नीतिगत ब्याज दर घटाने या बढ़ाने का फैसला लिया जाता है। यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति लेती है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO