जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवान पर ग्रेनेड हमला

Posted on

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवान पर ग्रेनेड से हमला किया गया है. यह घटना श्रीनगर के लाल चौक पर प्रताप पार्क में हुई है. घटना के पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है. इस हमले में चार आम नागरिक और एक जवान घायल हो गए हैं. सीआरपीएफ के आईजी रविदीप सिंह साही ने बताया कि हमले में ज़्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सामान्य हालात में खलल डालने की ये सिर्फ कोशिश भर है. ऐसे मंसूबों से लड़ने के लिए सुरक्षाबल तैयार हैं और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO