भारत
विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या
समाजवादी पार्टी के नेता एवं विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की रविवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी.पुलिस के मुताबिक़ रंजीत सुबह सैर के लिए निकले थे, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश का मामला सामने आया है.हालांकि पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है. संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा ने बताया कि रविवार की सुबह बर्लिंगटन चौराहे के पास अज्ञात ने पहले छीना छपटी की कोशिश की उसके बाद उसने रंजीत की गोली मारकर हत्या कर दी.