व्यापार

आम बजट में करदाताओं को बड़ी राहत

Posted on

2020-21 के आम बजट में मध्यम आय वर्ग के लोगों को दी गई भारी राहत, पांच लाख तक की आय वाले व्यक्ति को नहीं देना होगा कोई कर, 5 लाख से 7.5 लाख तक की आय पर देना होगा 10% का कर, 7.5 लाख से 10 लाख तक की आय पर 15 प्रतिशत इनकम टैक्स।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। अपने दूसरे बजट में वित्त मंत्री ने मध्यम आय वाले वर्ग को भारी राहत पहुंचाया है। अब लोगों को 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं देने होगा।5 लाख से 7.5 लाख तक की आय पर 10 पर्सेंट टैक्स लगेगा, 7.5 लाख से 10 लाख तक की आय पर 15 प्रतिशत इनकम टैक्स, 10 लाख से 12.5 लाख की आय पर 20 पर्सेंट टैक्स लगेगा। 12.5 लाख से 15 लाख तक की आय पर 25 फीसदी जबकि 15 लाख से अधिक आमदनी वाले लोगों को 30 फीसदी टैक्स देना होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO