खेल

हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

Posted on

भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल गुरुवार को विश्व की पहली हाकी खिलाड़ी बन गयी जिन्होंने प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता। ‘द वर्ल्ड गेम्स’ ने विश्व भर के खेल प्रेमियों द्वारा 20 दिन के मतदान के बाद विजेता की घोषणा की।भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल गुरुवार को विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गईं जिन्होंने प्रतिष्ठित वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। ‘द वर्ल्ड गेम्स’ ने विश्व भर के खेल प्रेमियों द्वारा 20 दिन के मतदान के बाद गुरुवार को विजेता की घोषणा की। रानी 199,477 मतों की प्रभावशाली संख्या के साथ वर्ष की खिलाड़ी बनने की दौड़ में स्पष्ट विजेता के रूप में उभरी। इसमें जनवरी में 20 दिनों में विश्व भर के खेल प्रेमियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए मतदान किया। इस दौरान कुल 705,610 मत पड़े।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO