भारत

निर्भया मामला दोषी अक्षय की क्यूरेटिव य़ाचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

Posted on

निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में दोषी अक्षय कुमार की क्यूरेटिव य़ाचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई। फांसी पर रोक की दोषियों की याचिका पर अदालत ने तिहाड़ जेल को नोटिस भेजा।निर्भया गैंगरेप और हत्या के दोषियों के लिए एक फरवरी को फांसी की सजा मुकर्रर है लेकिन उसे रुकवाने के लिए बचाव पक्ष की ओर से तमाम कानूनी तिकड़म अपनाई जा रही है. अब ताजा घटनाक्रम में चारों दोषी अक्षय, मुकेश, पवन और विनय के वकील ने दिल्ली की पटियाला कोर्ट का रूख किया है और मौत की सजा रोकने की मांग की और कहा कि कुछ दोषियों ने अभी अपने कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल नहीं किया है. इस मामले की अब अदालत में आज दोपहर बाद सुनवाई होगी.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO