भारत

जामिया गोलीबारी पर गृह मंत्री का बयान दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

Posted on

दिल्ली के जामिया गोलीबारी की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। गृह मंत्री ने पुलिस आयुक्त को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।दिल्ली के जामिया गोलीबारी की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। गृहमंत्री ने कहा है कि सरकार इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होने पुलिस आयुक्त को कडी कार्रवाई का निर्देश दिया है । अमित शाह ने कहा कि घटना की जाँच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी, प्रवीर रंजन को सौंपी गयी है। वो समग्रता से इस पूरी घटना की जाँच करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में जामिया यूनिवर्सिटी के पास संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में आज एक अज्ञात शख्स ने फायरिंग कर दी. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया । पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO