जीवन शैली
मुख्यमंत्री की विनती स्वीकृत, केंद्र द्वारा होशियारपुर में सरकारी मैडीकल कॉलेज की स्थापना को मंज़ूरी
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अपील और यत्नों को स्वीकृति देते हुए केंद्र सरकार ने होशियारपुर में नया सरकारी मैडीकल कॉलेज स्थापित करने के अलावा मौजूदा स्थानीय सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है।एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंधी राज्य सरकार को बीती शाम सूचित किया। मौजूदा जि़ला /रैफरल अस्पतालों से सम्बन्धित नये मैडीकल कॉलेज की स्थापना के लिए केंद्रीय स्पांसर स्कीम के अंतर्गत इस कॉलेज की स्थापना की जा रही है।केंद्र सरकार से प्राप्त पत्र के मुताबिक नया सरकारी मैडीकल कॉलेज 325 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जायेगा जिसमें 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के तौर पर 195 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने हैं जबकि बाकी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के तौर पर 130 करोड़ रुपए का योगदान पंजाब सरकार द्वारा दिया जायेगा।कंडी क्षेत्र में बनने वाले अपनी किस्म के पहले सरकारी मैडीकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. की 100 सीटें होंगी और यह स्वास्थ्य संस्था क्षेत्र में लोगों को मानक स्वास्थ्य सुरक्षा और जांच सेवाएं मुहैया करवाने के अलावा मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान को उत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की विनती को स्वीकृत करते हुए केंद्र सरकार ने होशियारपुर के सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी जिससे अस्पताल की मौजूदा समय के 200 बिस्तरों की सामथ्र्य बढक़र 500 बिस्तरों की हो जायेगी और इसके अलावा अस्पताल में बुनियादी ढांचे की आधुनिक मैडीकल सुविधाएं भी मुहैया होंगी।बताने योग्य है कि राज्य में अमृतसर, फऱीदकोट और पटियाला में पहले ही तीन सरकारी मैडीकल कॉलेज चल रहे हैं। दो अन्य सरकारी मैडीकल कॉलेज एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और कपूरथला में स्थापित किये जा रहे हैं जबकि छटे मैडीकल कॉलेज की स्थापना होशियारपुर में करने की मंजूरी मिल गई है।