पंजाब

विजीलैंस द्वारा नायब तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेता काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान नायब तहसीलदार के रीडर को रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। नथाना में तैनात नायब तहसीलदार के रीडर जसविन्दर सिंह को शिकायतकर्ता भगवान सिंह निवासी बठिंडा की शिकायत पर 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया है।शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त रीडर द्वारा उसे ज़मीन का कब्ज़ा दिलाने के बदले 5,000 रुपए की माँग की गई है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त रीडर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के बठिंडा स्थित थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO