पंजाब

पंजाब न्यू ईयर बंपर – पठानकोट निवासी 3 घंटों में बना करोड़पती

Posted on

चंडीगढ़ – किस्मत बदलते पता नहीं चलता, यह बात पठानकोट निवासी राकेश शर्मा पर बिल्कुल ठीक बैठती है, जिसको पंजाब स्टेट न्यू ईयर बंपर ने केवल तीन घंटों में डेढ़ करोड़ रुपए का विजेता बना दिया। राकेश शर्मा, जो पेशे से आड़ती है, ने इनाम जीतने पर ख़ुशी का इज़हार करते हुए बताया कि उसने 17 जनवरी को बाद दोपहर 2 बजे साइकिल पर लॉटरी टिकटें बेच रहे एक व्यक्ति से न्यू ईयर बंपर की टिकट खऱीदी थी। बताने योग्य है कि इसी दिन ही न्यू ईयर बंपर का ड्रॉ निकलना था। राकेश ने बताया कि उसने बाद दोपहर 2 बजे टिकट खऱीदी थी और शाम को 5 बजे वह 1.50 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीत गया। भविष्यीय योजनाओं बारे बात करते हुए श्री राकेश शर्मा ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं और यह इनामी राशि उनको और बढिय़ा शिक्षा दिलाने और उनको अपने पैरों पर खड़ा करने में सहायक होगी।इनामी राशि के लिए चंडीगढ़ में पंजाब लॉटरीज़ विभाग के पास दस्तावेज़ जमा करवाने के बाद राकेश कुमार ने विभाग द्वारा पारदर्शी ढंग से निकाले जाते ड्रॉ पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि सबसे बढिय़ा बात यह है कि पंजाब स्टेट लॉटरीज़ विभाग द्वारा पहला इनाम बिकी हुई टिकटों में से ही घोषित किया जाता है।इसी दौरान जम्मू के रहने वाले रोहन शर्मा, जो न्यू ईयर बंपर का 10 लाख रुपए का दूसरा ईनाम विजेता है, ने भी लॉटरीज़ विभाग के पास इनामी राशि के लिए दस्तावेज़ जमा करवा दिए हैं। लॉटरीज़ विभाग के अधिकारियों ने इन दोनों विजेताओं को भरोसा दिया कि जल्द ही इनामी राशि उनके खातों में डाल दी जायेगी।



Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO