संसार
चीन में कोरोना वायरस से अब तक 80 की मौत
चीन में वैज्ञानिक प्राणघातक कोराना वायरस के खिलाफ टीका विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच रविवार को इस विषाणु से अकेले चीन में मरने वालों की तादाद 80 हो गई, वहीं सार्स जैसे विषाणु से संक्रमित होने वालों की संख्या 2761 से ज्यादा हो गयी है।चीन में चन्द्र नववर्ष की तैयारियों के बीच हुबेई प्रांत में फैले जानलेवा कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के प्रयास चल रहे हैं। इस बीच रविवार को इस विषाणु से अकेले चीन में मरने वालों की तादाद 80 हो गई, वहीं सार्स जैसे विषाणु से संक्रमित होने वालों की संख्या 2761 से ज्यादा हो गयी है जिसके मद्देनजर प्रशासन ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंधों में विस्तार किया है।हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान 1.1 करोड़ आबादी वाला शहर है और संक्रमण का मुख्य केंद्र हैं। हुबेई में 1975 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि शहर में 1,000 नए मरीज होने की आशंका है। शहरों को बंद करने के साथ सरकार और अधिक डॉक्टरों और नर्सों को वुहान भेज रही है। 1350 स्वास्थ्यकर्मी पहले ही वुहान पहुंच चुके हैं और 1,000 स्वास्थ्य कर्मियों को और भेजा जा रहा है।वुहान के बाद अब शियानिंग, शियोगान, एन्शी और जिजांग शहरों को पूरी तरह सील कर दिया गया है, घातक विषाणु कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए इन शहरों पर परिवहन प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे चार करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शंघाई डिज्नीलैंड को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।