भारत

देश मना रहा है आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस

Posted on

देश मना रहा है आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के राजपथ पर खुले आसमान के नीचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगे को दी सलामी । इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो।देश भर में आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के राजपथ पर आज खुले आसमान के नीचे एक विशेष समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगे को सलामी दी। इस बार समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के 16 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और 6 मंत्रालय परेड में हिस्सा लिया। राजपथ पर कई राज्यों की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश , राजस्थान तेलंगाना और असम सहित तमाम झाकियों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान से लोगों को किया आकर्षित। राजपथ में जल शक्ति मंत्रालय की झांकी भी पहुंची।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेना प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत की मौजूदगी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO