संसार

चीन में कोरोना वायरस से अब तक 41 की मौत

Posted on

चीन में चन्‍द्र नववर्ष की तैयारियों के बीच हुबेई प्रांत में फैले जानलेवा कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के प्रयास चल रहे हैं. कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है. कोरोना वायरस के 1,287 मामलों की पुष्टि हुई है.वुहान के बाद अब शियानिंग, शियोगान, एन्शी और जिजांग शहरों को पूरी तरह सील कर दिया गया है, घातक विषाणु कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए इन शहरों पर परिवहन प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे चार करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. शंघाई डिज्नीलैंड को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. अधिकारियों का मानना है कि इससे परेशानी हो सकती है, पर ये बेहद जरूरी है.चीन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाला समारोह रद्द कर दिया गया है.फ्रांस में 3 लोगों के कोरोना वायरस से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है. इनमें से एक व्यक्ति को पेरिस में, जबकि दूसरे को दक्षिण-पश्चिमी शहर बोर्डोक्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने पत्रकारों को बताया कि यूरोप में कोरोना वायरस के इन पहले दो मामलों की पुष्टि हुई है.फ्रांस में और भी मामले सामने आने की संभावना है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एक मरीज की उम्र 48 वर्ष है और दो दिन पहले ही वह चीन के वुहान शहर से यात्रा करके लौटा है. इस बीच एग्नेस बुजिन ने दूसरे मरीज के बारे में किसी भी तरह की सूचना से इंकार किया.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO