क्रिकेट

पहले टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से हराया

Posted on

भारत ने श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से 5 टी20 मैचो की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। न्यूज़ीलैंड से जीत के लिए मिले 204 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 29 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।टी20 विश्व कप की तैयारियो को अंतिम रूप देने में लगी भारतीय टीम 5 टी20 मैचो की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरी। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज का फैसला किया।किवी सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो और मार्टिन गप्तिल ने भारतीय कप्तान के फैसले को गलत साबित करते हुए पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 80 रन की साझेदारी निभाई। गप्तिल 30 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर आउट हुए। इसी बीच मुनरो ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वो 59 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। नए बल्लेबाज ग्रैंडहोम को जडेजा ने शून्य पर पवेलियन वापस भेजा।इसके बाद कप्तान विलियम्सन ने रॉस टेलर के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए। विलियम्सन अर्धशतक लगाने के बाद 51 रन बनाकर चहल की गेंद पर कोहली के हाथो कैच आउट हुए। अंतिम के ओवरो में रॉस टेलर ने तेजी से रन बनाते हुए अर्धशतक पूरा किया। इस तरह न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। टेलर ने नाबाद 54 रन बनाए।जवाब में 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नही रही । रोहित शर्मा केवल 7 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर आए कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर केएल राहुल ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए। दोनो ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। राहुल 27 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। जल्द ही कोहली भी 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शिवम ने 13 रन बनाए।142 रन पर 4 विकेट गवां चुकी भारतीय टीम को मनीष पांडेय और श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोने ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। इसी बीच श्रेयस ने छक्का लगाकार अपना अर्धशतक पूरा किया। यही नही श्रेयस ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक और छक्का लगाकर टीम को एक ओवर शेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी। नाबाद 58 रन की पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मनीष पांड्ये ने नाबाद 14 रन बनाए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO