खेल

भारत-न्यूज़ीलैंड टी-20 सीरीज़ का पहला मुक़ाबला आज

Posted on

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड में खेला जाएगा. इस साल टी-20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है. ऐसे में पांच मैचों की टी-20 सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगी.विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर पहला टी-20 मैच खेलने जा रही है. भारत का यह इस साल का पहला विदेश दौरा है. इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया जैसी दुनिया की मजबूत टीम को वनडे सीरीज में मात दी और साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका को घरेलू सीरीज में हराया.न्यूजीलैंड में मेजबान के खिलाफ भारत को अभी त‌क सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली और वो भी ऑकलैंड में ही. आज दोनों टीम टी-20 क्रिकेट में दूसरी बार इस मैदान पर आमने-सामने होंगी.भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 11 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा काफी भारी है. न्यूजीलैंड ने 11 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में मेजबान के‌ खिलाफ कुल 5 टी-20 मैच खेले हैं और सिर्फ एक में ही जीत हासिल कर पाई है और यह जीत पिछले साल फरवरी में ऑकलैंड के ईडन पार्क में मिली थी, जहां भारत ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया था.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO