भारत

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर बरसा भारत

Posted on

आतंकवाद के मसले पर इमरान खान के बयानों पर भारत की कडी प्रतिक्रिया, कहा ये उनकी हताशा को दर्शाता है, पाक से आतंकवाद के खिलाफ कड़े और विश्वसनीय कदम उठाने को कहा, भारत पाकिस्तान के बीच विवाद को बताया द्विपक्षीय मामला.आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयानों पर भारत ने कडी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि पाक प्रधानमंत्री का बयान तथ्यों से परे और विरोधाभासी है और ये उनकी हताशा को दर्शाता है । दावोस में दिए इमरान खान के बयान को दुनिया को बरगलाने वाला बताते हुए भारत ने कहा कि पाक अगर भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है और गंभीर है तो उसे आतंकवाद के खिलाफ कड़े और विश्वसनीय कदम उठाने होंगे ।भारत ने कहा कि पाकिस्तान अपने देश की चुनौतियों से निपटने में ध्यान दे और हमारे मामलों में उनकी सलाह की जरुरत नहीं है ।भारत एवं पाकिस्तान के बीच विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ये दोनों देशों का द्विपक्षीय मामला है और इसमें भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है । इससे पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ”जहर उगलने और मिथ्या बयानबाजी” करने को लेकर पाकिस्तान की कडी निंदा की ।संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने बुधवार को महासभा के सत्र में कहा कि पाकिस्तान बहुत सहजता से नफरत फैलाने वाले भाषण देता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सच्चाई को लेकर ”अंधेरे” में रखता है। भारत ने यह बात पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाए जाने के संदर्भ में कही। पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर इसे लगातार उठाता रहा है लेकिन उसे कोई समर्थन हासिल करने में बार-बार असफलता ही हाथ लगी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO