भारत

नेपाल से स्वदेश लाए गए आठ भारतीय पर्यटकों के शव

Posted on

नेपाल में एक पर्वतीय रिजॉर्ट के एक कमरे में मृत पाए गए आठ भारतीय पर्यटकों के शव स्वदेश लाए गए. इन पर्यटकों की मौत संभवत: दम घुटने की वजह से हुई.भारतीय दूतावास के सूत्रों के अनुसार पोस्टमॉर्टम समेत सभी प्रक्रियाएं बुधवार को पूरी कर ली गई थीं और एयर इंडिया के दो अलग-अलग विमानों से शवों को काठमांडू से दिल्ली भेजा गया.प्रवीण कृष्णन नायर, उनकी पत्नी शरन्या शशि तथा उनके तीन बच्चों के शवों को तिरुवनंतपुरम ले जाया जाएगा और रंजीत कुमार अदाथोलाथ पुनाथिल, उनकी पत्नी इंदु लक्ष्मी पीथाम्बरन रागलता तथा उनके बेटे के शवों को कोझीकोड ले जाया जाएगा. ये केरल के उन 15 लोगों के उस समूह का हिस्सा थे जो केरल से पोखरा गया था.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO