पंजाब

ब्रह्म मोहिन्द्रा द्वारा नया गाओं के विकास कार्यों की समीक्षा

Posted on

एस.टी.पी. स्थापना सम्बन्धी कार्यों में तेज़ी लाने के आदेश

चंडीगढ़ – स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा द्वारा आज यहाँ लोकल बॉडी भवन में नया गाओं के विकास कार्यों की समीक्षा की गईइस समीक्षा मीटिंग में आनंदपुर साहिब से सांसद श्री मनीष तिवारी, एम.एल.ए. खरड़ श्री कंवर संधू, ऐडीशनल चीफ़ सैक्रेट्री स्थानीय निकाय श्री संजय कुमार, डायरैक्टर श्री भूपिंदर सिंह, कांग्रेसी नेता स. जगमोहन सिंह कंग और रवींदर पाल सिंह पाली उपस्थित थे।समीक्षा मीटिंग के दौरान नया गाओं में एस.टी.पी. की स्थापना सम्बन्धी कार्यों पर चर्चा की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए श्री संजय कुमार ने बताया की एस.टी.पी. के लिए आवश्यक 30 एकड़ ज़मीन की खोज जारी है और अगले कुझ दिनों में यह कार्य मुकम्मल हो जायेगा।मीटिंग के दौरान मनीष तिवारी और कँवर संधू ने नया गाओं में लागू नक्षा फीस का मुद्दा उठाते हुए इसको तर्कसंगत बनाने की माँग की।नया गाओं में कूड़ा कर्कट की समस्या के निपटारे सम्बन्धी जानकारी देते हुए श्री संजय कुमार ने बताया कि इस सम्बन्धी जो मसला था वह हल हो गया है और ठेकेदार ने बीते चार दिनों से कूड़ा कर्कट उठाना शुरू कर दिया है।मीटिंग को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि नया गाओं का सभ्य विकास करना हमारी सरकार के मुख्य एजंडे में शामिल है।उन्होंने मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों को हिदायत की कि वह नया गाओं में सिवरेज सिस्टम बिछाने के लिए ज़रुरी बजट का प्रबंध करें, एस.टी.पी. के निर्माण के लिए ज़रुरी 73 करोड़ रुपए का प्रबंध करने के लिए वित्त विभाग के साथ होने वाली आगामी मीटिंग में इस पर चर्चा की जाये और नया गाओं के निवासियों की विभाग सम्बन्धी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाये।इसके अलावा मीटिंग के दौरान हाई टैंशन वायजऱ् और नया गाओं में नक्षा फीस में होने वाली वार्षिक वृद्धि का मुद्दा भी विचारा गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO