पंजाब
रबी के मौसम के लिए नहरों में पानी छोडऩे संबंधी विवरण जारी
चंडीगढ़ – जल स्रोत विभाग द्वारा रबी के सीजन के दौरान 23 जनवरी से 30 जनवरी, 2020 तक नहरों में पानी छोडऩे संबंधी विवरण जारी किये गए हैं। इस सम्बन्धी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरहिन्द कैनाल सिस्टम की नहरों जैसे कि अबोहर ब्रांच, पटियाला फीडर, बिसत दोआब कैनाल, सिद्धवां ब्रांच और बठिंडा ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।उन्होंने आगे बताया कि घग्गर लिंक और इसमें से निकलती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर जो कि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। भाखड़ा मेन लाईन में से निकलती नहरों जो कि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।हरीके और फिऱोज़पुर हैड वर्कस से निकलने वाली नहरों और ब्रांचों जैसे कि सरहिन्द फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिन्द फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि अप्पर बारी दोआब कैनाल में से निकलती कसूर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि सभराओं ब्रांच, लाहौर ब्रांच और मेन ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।