संसार

इराक में अमेरिकी दूतावास के पास हमला

Posted on

इराक में अमेरिकी दूतावास के पास 3 रॉकेट गिरे, बग़दाद के ग्रीन ज़ोन में गिरे रॉकेट, कोई हताहत नहीं, इराक में फिर तनाव बढ़ा, दो प्रदर्शनकारी ढेर.इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास के पास आज सुबह तीन रॉकेट गिरे। इस इलाके में सरकारी इमारतें और विदेशी कार्यालय हैं। इससे पहले कल सरकार विरोधी प्रदर्शन में बगदाद और बसरा में दो इराकी प्रदर्शनकारी और दो पुलिस अधिकारी मारे गए। दक्षिणी इराक में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और नासिरिया, करबला, अमारा सहित कई शहरों में मुख्य मार्ग बंद कर दिए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल माहडी ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। इनमें इराकियों को मंजूर होने योग्य नई सरकार का गठन भी शामिल है। एक अक्टूबर से शुरू विरोध प्रदर्शन से अब तक 450 से अधिक लोग मारे गए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO