खेल

आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में कोहली और रोहित शीर्ष पर

Posted on

आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली पहले और रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर बरकरार, बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर.भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग की बल्लेबाजी तालिका में पहले दो स्थानों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली नंबर एक और रोहित नंबर दो रैंकिंग पर बरकरार है। दूसरी ओर, चोट से उबरकर वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में 764 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट दूसरे स्थान पर है। वहीं एकदिवसीय क्रिकेट की ऑलराउंडर सुची में रविन्द्र जडेजा को 10 वां स्थान मिला है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO