पंजाब

विजीलैंस ने 20,000 रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई रंगे हाथों दबोचा

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पुलिस थाना डेराबस्सी जि़ला एस.ए.एस.नगर में तैनात ए.एस.आई. ओंकार सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। ए.एस.आई को शिकायतकर्ता राजू निवासी डेराबस्सी, जि़ला एस.ए.एस नगर की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी तरफ से उसकी बेटी के पति के खि़लाफ़ पुलिस रिपोर्ट में उसकी मदद करने के बदले उक्त ए.एस.आई द्वारा 20,000 रुपए की माँग की गई है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के फ्लाईंग सक्वॉड थाना एस.ए.एस नगर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO