भारत

सीएए को लेकर सरकार पर लगाए जा रहे आरोप निराधार: निर्मला सीतारमण

Posted on

चेन्नई में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संशोधित नागरिकता कानून पर कहा कि यह कानून लोगों को बेहतर जीवन प्रदान करने का एक प्रयास है. उन्होंने कहा कि ये कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को नागरिकता प्रदान करने के लिए है.वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले 6 वर्षों में पाकिस्तान से आए 2838, अफगानिस्तान के 914 और बांग्लादेश के 172 शरणार्थियों को नागरिकता दी गई है. इनमें 556 मुस्लिम भी शामिल हैं. उन्होंने कहा 1964 से 2008 के बीच श्रीलंका से आए 4 लाख 16 हजार शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी गई है.निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये संशोधित नागरिकता कानून शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों को प्रभावित नहीं करेगा और नागरिकता के मामले में उन्हें महत्व दिया जाएगा.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO