संसार

अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी

Posted on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली ख़मेनेई को चेतावनी, खमेनेई ने यूक्रेन के यात्री विमान को गलती से मार गिराने की बात स्‍वीकार करने के बाद अपने देश के सशस्‍त्र बलों का किया बचाव, कहा रिवोल्‍यूशनरी गार्ड देश के बाहर भी देश की सुरक्षा को रखेंगे कायम।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली ख़मेनेई को चेतावनी दी है कि वह कोई भी बात कहने से पहले सोच ले। ट्रम्प के अनुसार ख़मेनेई के भड़काऊ भाषण में अमेरिका के प्रति विद्वेषपूर्ण बातें कहीं गई है। खमेनेई ने अपने भाषण में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी को अमेरीका का पिछलग्गू कहा है जो उनकी बड़ी भूल है। ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली ख़मेनेई ने गलती से एक यात्री विमान को मार गिराने की बात स्‍वीकार करने के बाद अपने देश के सशस्‍त्र बलों का बचाव किया है। उन्‍होंने इस दुर्घटना को दुखद त्रासदी बताते हुए यह भी दावा किया कि ईरान के दुश्‍मनों को कुचल दिया गया, लेकिन उन्‍होंने रिवोल्‍यूशनरी गार्ड को कमजोर करने की सेना की सोच को स्‍वीकारा। उन्‍होंने कहा कि रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने देश की सुरक्षा को कायम रखा है। इस त्रासदी से निपटने के लिए विदेशों से ईरान की हर तरफ आलोचना और प्रदर्शन बढ़ते जा रहे हैं। इससे वह दबाव में है। इस बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्री वादिम पृष्‍टैको ने कहा कि यूक्रेन चाहता है कि ईरान औपचारिक रूप से अपनी गलती मानने सम्‍बंधी पत्र जारी करे। यूक्रेन के विमान हादसे में 176 यात्री मारे गये थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO