पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा प्रो. सुरजीत हांस के देहांत पर गहरा दुख प्रकट

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को प्रसिद्ध पंजाबी लेखक और प्रसिद्ध सिख इतिहासकार प्रो. सुरजीत हांस के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। प्रो. सुरजीत हांस सीनियर पत्रकार नानकी हांस के पिता थे। प्रो. हांस (89) ने एक संक्षिप्त बीमारी के चलते आज प्रात:काल मोहाली में आखिरी साँस ली। वह अपने पीछे एक बेटी नानकी, चीफ़ न्यूज़ एडीटर (द ट्रिब्यून) और एक पोता छोड़ गए हैं।अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने पंजाब साहित्य अकादमी और चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता प्रो. सुरजीत हांस की साहित्यक सेवाओं को याद किया जिनको शेक्सपीयर के सभी लेखन कार्यों का अनुवाद करने के साथ-साथ 70 पुस्तकें लिखने का गौरव हासिल था। मुख्यमंत्री ने प्रो. हांस की मौत को साहित्य के क्षेत्र में कभी न पुरा होने वाली कमी बताया। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में दुखी परिवार के साथ दिली हमदर्दी अभिव्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी प्रो. हांस की मौत पर दुख प्रकट किया। पंजाब विधानसभा द्वारा अपने विशेष सत्र के आखिरी दिन श्रद्धाँजलि भेंट करने के मौके पर भी प्रो. हांस को याद किया गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO