संसार
21 जनवरी को शुरू होगी ट्रंप पर महाभियोग की कार्यवाही
सीनेट स्पीकर नेन्सी पेलोसी ने महाभियोग के आलेख की प्रतियों पर किए हस्ताक्षर, 21 जनवरी को शुरू होगी ट्रंप पर महाभियोग की कार्यवाही. मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स करेंगे महाभियोग परीक्षण की अध्यक्षता.अमेरिका में नव नियुक्त महा अभियोग प्रबंधकों ने सीनेट के रिपब्लिकन नेता मिच मैक कोनेल को महाभियोग से संबंधित आलेख दिये। इसके साथ ही औपचारिक अधिसूचना भी है, जिसमें कहा गया है कि वे महाभियोग की कार्यवाही शुरु करने के लिए तैयार हैं, जो कि अमेरिका के इतिहास में तीसरा राष्ट्रपति महाभियोग है। मुकदमें की कार्रवाई 21 जनवरी को शुरु होने की संभावना है जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करेंगे। मुकदमे के दौरान व्हाईट हाउस की ओर से राष्ट्रपति का बचाव किया जाएगा। इससे पहले, सीनेट स्पीकर नेन्सी पेलोसी ने डेमोक्रेट सदस्यों के साथ राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग के आलेख की प्रतियों पर हस्ताक्षर किये। सदन ने 193 के खिलाफ 228 वोटों से महाभियोग के लिए सात प्रबंधकों की नियुक्त की, जो अमेरिका के राष्ट्रपति पद से ट्रंप को हटाने के लिए डेमोक्रेट सदस्यों के प्रस्ताव पर बहस करेंगें। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई जाएगी और वे 100 सीनेट सदस्यों को निष्पक्ष न्याय के लिए शपथ दिलाएंगे। मैक कोनेन ने जब कहा कि वे इस जिम्मेदारी में शामिल नहीं होंगे, तो वरिष्ठ डेमोक्रेट सदस्य नाराज दिखाई दिए।