भारत

श्रीनगर में पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया खुलासा, जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी गिरफ्तार

Posted on

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए हालिया आतंकी साज़िशों में शामिल रहे जैश-ए- मोहम्मद के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। आतंकियों से पूछताछ के आधार भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार को श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके उसके पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि पांच आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में सदरबल हजरतबल का ऐजाज अहमद शेख, असार कॉलोनी हजरतबल का उमर हमीद शेख और इम्तियाज अहमद चिकला, इलाहीबाग सौरा का साहिल फारूख गोजरी और सदरबल हजरतबल का नसीर अहमद मीर शामिल है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO