भारत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को झटका
जम्मू- कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बेवजह मुद्दा उठाने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम। फ्रांस और अमेरिका ने चीन समर्थित प्रस्ताव को गिराया।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जम्मू- कश्मीर को लेकर बेवजह मुद्दा उठाने की पाकिस्तान और चीन की कोशिश नाकाम हो गई है। अमेरिका और फ्रांस ने जम्मू- कश्मीर पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले चीन का प्रस्ताव को गिरा दिया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जम्मू-कश्मीर को लेकर मुद्दा बनाने पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है।भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को भारत के साथ संबंध सामान्य बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।