पंजाब

विजीलैंस द्वारा तहसीलदार का रीडर और सेवादार रिश्वत लेते काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज तहसीलदार कार्यालय होशियारपुर में तैनात रीडर और सेवादार को रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि रीडर स्वर्ण चंद और सेवादार राकेश कुमार को शिकायतकर्ता हरदीप सिंह निवासी गाँव अज्जोवाल जि़ला होशियारपुर की शिकायत पर रिश्वत लेते हुए काबू किया गया है।शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त रीडर और सेवादार द्वारा प्लॉट की रजिस्ट्री करने के बदले 14000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 10,000 में तय हुआ है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोनों दोषियों को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए विजीलैंस द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर स्थित थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO