संसार

जंगलों में लगी भीषण आग पर काफी हद तक पाया गया नियंत्रण

Posted on

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण पर काफी हद तक पाया गया नियंत्रण, बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई, आग से बरबाद हुए ग्रामीण इलाकों को मिलेगी कुछ राहत, आग के कारण राष्ट्रीय पार्क को पहुंचा नुकसान.ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने के काम में जुटे दमकल कर्मियों ने बताया कि उस पर काफी हद तक काबू पाया गया। यहां बारिश होने की संभावना है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि जंगल की आग से बरबाद हुए ग्रामीण इलाकों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। दमकलकर्मियों का कहना है कि न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्य के जंगलों में लगी आग पर बहुत हद तक काबू पाया जा चुका है। यहां पिछले करीब तीन महीने से आग लगी है। न्यू साउथ वेल्स ग्रामीण दमकल सेवा के कमिश्नर शेन फिट्जसिमोंस ने सोमवार को इस क्षेत्र का दौरा किया।ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने जंगलों में लगी आग के बाद वन्यजीवों के लिए राहत प्रयासों के तहत शुरुआती 35 मिलियन डॉलर आवंटित किए। पर्यावरण मंत्री सुसान ले ने कहा कि इस फंड का आधा हिस्सा घायल जानवरों के इलाज के लिए जाएगा और अन्य आधा वन्यजीवों के नुकसान और रिकवरी के प्रयासों में जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में कंगारू, कोआला, वलाबी, पोसम्स, वोम-बैट्स और इचि-दनास जैसे जीव-जंतु पाए जाते हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि देश के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित सिर्फ एक कोआला कॉलोनी का 30 फीसदी पूरी आग की चपेट में आ गया है जिससे लगभग 4,500 और 8,400 कोआला मारे गए है। अधिकारियों के पास कोई सटीक आंकड़ा नहीं है कि कुल कितने देशी जानवर मारे गए हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इनकी संख्या लाखों में हो सकती है।ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सैन्यकर्मियों ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के बाद मृत पशुओं की तलाशकर उनके शवों को हटाने का काम कर रहे हैं। सैन्यकर्मी ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के बुशफायर सपोर्ट मिशन के तहत इस सफाई अभियान में जुटे है। कंगारू द्वीप के पश्चिमी छोर पर हैनसन बे वन्यजीव अभयारण्य में जानवरों के शवों की बड़ी संख्या में बरामदगी हुई, जिसमें कंगारु, कोआला जैसे वन्यजीव शामिल है।दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में कंगारू द्वीप पर हाल ही में लगी आग में 32,000 से अधिक पशुओं, जिनमें ज्यादातर भेड़ों की मौत हो गई है। अग्निशमन सेवाएं आज मौसम की बिगड़ती स्थिति के बीच आग की रोकथाम के काम में जुटे हुए है। चार कोआला जो जंगल की आग से बच गए उन्हें रिकवरी मिशन के दौरान पाया गया और उन्हें इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO