खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज़ की पहला मु़क़ाबला आज

Posted on

श्रीलंका के ख़िलाफ़ साल की पहली टी20 सीरीज़ 2-0 से जीतने वाली भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीन मैच की वनडे सीरीज़ के लिए तैयार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की सीरीज़ की पहला मु़क़ाबला आज मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।भारतीय शेर अपनी गरज से कंगारूओं को वनडे सीरीज़ में पीछे करने के लिए तैयार है।और इसकी गवाही देने के लिए मुंबई का वानखड़े स्टेडियम की पिच सामने है।भारतीय टीम का पिछला साल सुपर डुपर हिट रहा है,इस साल की शुरूआत भी टीम ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ जीत कर की है।ऐसे में टीम का मनोबल ऊंचा है,लेकिन नज़रें शिखर धवन पर रहने वाली है,आखिरी बार दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2019 के लीग मुकाबले में आमने-सामने आई थीं, जिसमें भारतीय टीम को जीत मिली थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 143 रन की शतकीय पारी खेली थी।गेंदबाज़ी में नज़रें जसप्रीत बुमराह के फॉर्म पर टिकी रहेगी क्योकि देखना दिलचस्प होगा कि अपनी वापसी के बाद वो वनडे में किस तरह से खुद को स्पीडअप करते है।बाकी मोर्चों पर कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का धुंआधार अंदाज़ सामने होगा।ऑस्ट्रेलिया की बात करे तो टीम अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड टीम का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर लौटी है।ख़ास बात ये है कि टीम एक बार फिर से पूरे रंग में दिख रही है।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले पांच मुक़ाबलों की बात करे तो यहां भी ऑस्ट्रेलिया आगे है यानि ऑस्ट्रेलिया ने पांच में से 3 मैच जीते है जबकि भारत ने महज़ 2।तो ऐरोन फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार सफलता के किन पैमानों पर खरा खुद को उतारती है ये देखना दिलचस्प रहेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO