खेल

पंजाब की बासकेटबॉल टीम के लिए चयन ट्रायल कल

Posted on

चुनी गई टीम ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ बासकेटबॉल टूर्नामैंट में ले सकेगी हिस्सा
चंडीगढ़ – ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ बासकेटबॉल टूर्नामैंट में भाग लेने के लिए पंजाब की बासकेटबॉल टीम के चयन के लिए सिलैक्शन ट्रायल 15 जनवरी को करवाए जा रहे हैं।इस सम्बन्धी आज यहाँ खेल विभाग के डायरैक्टर श्री संजय पोपली ने जानकारी देते हुए बताया कि सैंट्रल सिविल सर्विसिज़ कल्चरल एंड स्पोर्टस बोर्ड द्वारा 28 जनवरी, 2020 से 30 जनवरी, 2020 तक गुरू नानक स्टेडियम, लुधियाना में ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ बासकेटबॉल टूर्नामैंट करवाया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए पंजाब की टीम का चयन करने के लिए सिलैक्शन ट्रायल 15 जनवरी को प्रात:काल 9 बजे गुरू नानक स्टेडियम, लुधियाना में होंगे।श्री पोपली ने आगे बताया कि इस टूर्नामैंट में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी (रेगुलर सरकारी कर्मचारी) अपने-अपने विभागों से एन.ओ.सी. (एतराज़हीनता) प्राप्त करके ट्रायलों में भाग लें।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO