हिमाचल प्रदेश

अपने जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने लिया कई सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का 55वां जन्म दिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्ध रखने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘ओक-ओवर’ पहंुचकर उनको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए शुभकानाएं दीं।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और राज्य रैड क्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों, विधायकां, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।मुख्यमंत्री ने दि रिज पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् जय राम ठाकुर ने आईजीएमसी शिमला में 10 करोड़ रुपये लागत की डिजिटल सबस्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) मशीन का लोकार्पण किया। डिजिटल सबस्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी मशीन का उपयोग ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर, फेफड़े, आंत, गर्भाशय और गुर्दे के रक्तस्त्राव जैसे विकारों के निदान और उपचार के लिए किया जाता है। इस मशीन के स्थापित होते ही लोगों को राज्य में ही डिजिटल सबस्ट्रैशन एंजियोग्राफी की सुविधा प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर भी वितरित कीं।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल भी इस अवसर पर मौजूद थे।जय राम ठाकुर ने आज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से तीन नई ग्रामीण विकास योजनाओं का शुभारम्भ किया जिनमें मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, अन्तोदय मिशन के अन्तर्गत उत्थान और मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार (डेवल्प एम्पैथी फोर मेनस्ट्रुअल वोमेन थ्रू इन्फोरमेशन) अर्थात् ‘देवी’ शामिल हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना राज्य में शिल्पकारों व कारीगरों को परम्परागत कलाओं, हस्तशिल्प व हथकरघा के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को इन परम्परागत कलाओं को जानने व समझने के लिए प्रेरित करेगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि उपायुक्तों की अनुशंसा के आधार पर प्रदेश में 5000 अत्यंत निर्धन परिवारों और 95 हजार बीपीएल परिवारों को अंतयोदय मिशन कार्यक्रम के तहत उत्थान योजना में शामिल किया जाएगा।उन्होंने कहा कि देवी कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने नोफल वैलफेयर एण्ड चैरिटेबल सोसायटी गुरूद्वारा पीजीआई, चण्डीगढ़ द्वारा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में आयोजित लंगर में सेवा भी की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO