भारत

सिंगापुर के मंत्री शनमुगरत्नम ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Posted on

सिंगापुर के मंत्री थरमन शनमुगरत्नम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने शनमुगरत्नम को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी।प्रधानमंत्री और सिंगापुर के मंत्री शनमुगरत्नम ने भारत सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बुनियादी ढांचे, कौशल, भारत-सिंगापुर व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते और डिजिटल अर्थव्यवस्था सहित आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में आपसी हित के कई मासलों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचे, पर्यटन, डिजिटल भुगतान प्रणालियों, नवाचार के क्षेत्रों में भारत और सिंगापुर के बीच सहयोग को और मजबूत करने की भी इच्छा व्यक्त की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO