पंजाब

गुरू नानक देव जी को समर्पित टेबल कैलेंडर राणा के.पी. सिंह द्वारा रिलीज़

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने आज गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक टेबल कैलेंडर रिलीज़ किया। वर्ष 2020 के इस टेबल कैलेंडर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हरप्रीत संधू द्वारा तैयार किया गया है। टेबल कैलेंडर में गुरूद्वारा बेर साहिब, सुल्तानपुर लोधी की विभिन्न ख़ूबसूरत तस्वीरों और गुरू नानक देव जी द्वारा रचित बाणी की तुकों को शामिल किया गया है। फोटोग्राफी और कैलेंडर का संकल्प हरप्रीत संधू का है। राणा के.पी. सिंह ने हरप्रीत संधू के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि संधू के इस सृजनात्मक संकल्प और फोटोग्राफी की प्रशंसा करनी बनती है। उन्होंने कहा कि यह टेबल कैलेंडर एक ऐतिहासिक दस्तावेज़ के तौर पर संभालने योग्य है क्योंकि यह गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और शिक्षाओं के प्रति समर्पित है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO