संसार

पाकिस्तान में एक और अल्पसंख्यक की हत्या, भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की

Posted on

पाकिस्तान के पेशावर में एक और अल्पसंख्यक की हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय सिख युवक रविंदर सिंह की अज्ञात लोगों ने हत्या की। भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान से इस जघन्य अपराध के दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा है।पाकिस्तान में एक बार फिर से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हमले की घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक पेशावर में सिख समुदाय के 25 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति की हत्या पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। भारत ने पाकिस्तान से झूठ बोलना बंद करने और इस जघन्य कृत्य के दोषियों को दंडित करने के लिए फौरन कार्रवाई करने की अपील की । विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को अन्य देशों को उपदेश देने के बजाय अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने के लिए काम करना चाहिए ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO